Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Pramod Pandey v. Kanpur Development Authority KDA Compound
Complaint No. LKO157/02/117749/2024
- Decision date
- 2026-03-09
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09--03-2026 शिकायत संख्या: LKOI57/02/I7749/2024 प्रमोद पाण्डेय एवं अन्य बनाम कानपुर विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित अवस्थी उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। आज विपक्षी अनुपस्थित रहे है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री भूपेन्द्र सिंह को गत तिथि दिनांक 47-44-2025 को उचित आपत्ति दाखिल करने हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु उनके द्वारा अभी तक अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया है। विपक्षी कम्पनी को न्यायहित में अन्तिम अवसर देते हुए यह निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा मेंटेनेंस तथा कम्यूनिटी सेन्टर, fain 05—7:-2025 के सम्बन्ध में दाखिल प्रार्थना-पत्र को भी अपनी आपत्ति में स्पष्ट रूप से वर्णित करेगें तथा उसको पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा अगली नियत तिथि पर उपर्युक्त निर्देशानुसार अपनी आपत्ति प्रस्तुत नहीं की जाती है तो फिर उनके द्वारा पूर्व में दाखिल प्रस्तुत आपत्ति को अन्तिम मानते हुए शिकायतकर्ता से उसपर उनका प्रतिउत्तर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित कर दिया जायेगा, जिसके लिए विपक्षी स्वयं जिम्मेदार होगा।
शिकायतकर्ता ने दिनांक 25-02-2026 को पोर्टल पर अपलोड किये गए दस्तावेजों,/अभिलेखों की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता का तकनीकी निरीक्षण प्रार्थना-पत्र, दिनांक 05--44-2025 स्वीकार किया जाता है और शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 07 दिनों के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (सामान्य) रेग्यूलेशन, 2049, 5वें संशोधन के अनुपालन में स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर, प्रमाणीय साक्ष्य Rr कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड करते हुए, उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराये जाने के उपरान्त, रेरा तकनीकी टीम को आदेशित किया जाता है कि वह अगले 30 दिनों में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र के क्रम में yeaa परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ्स सहित रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, पीठ के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों,/अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ tr मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04-05-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH हकह गज BHOOSREDDY Date: 2026.03.0 8:23:॥ +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 40