Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nalini Gupta v. Graceland Developers Private Limited

Complaint No. LKO157/01/136511/2026

Decision date
2026-08-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 2-08-2026 शिकायत संख्या : ।॥(0457/04/436544/2026 Nalini Gupta बनाम Graceland Developers Private Limited शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री आहुति अग्रवाल उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। विपक्षी द्वारा वकालतनामा के साथ आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र वकालतनामा के साथ आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें|

शिकायत के अवलोकन से स्पष्ट है कि विपक्षी की परियोजना अपंजीकृत है तथा शिकायतकर्ता द्वारा ऐसे कोई भी दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए हैं जिसके आधार पर यह निर्णय लिए जा सकें कि परियोजना पंजीयन योग्य है। ऐसे में शिकायतकर्ता निम्नलिखित सूचनाएं यथा परियोजना का आगणित लागत, परियोजना के भूमि सम्बन्धित अभिलेखों की प्रति, परियोजना का भू-क्षेत्रफल परियोजना में इकाईयों की सख्या, प्रोमोटर / प्रोमोटर कंपनी का आवासीय तथा स्थलीय पता प्रमोटर का वर्तमान ई-मेल आई.डी. तथा मोबाइल नम्बर, परियोजना में विकास की स्थिति (पूर्ण, निर्माणाधीन, अवरूद्ध, अनआरम्भ), पूर्णता / अधिभोग प्रमाण पत्र की प्रति/स्थिति, परियोजना में अध्यासियों की संख्या, परियोजना के आरम्भ की तिथि तथा परियोजना के निकटवर्ती क्षेत्र की रेरा में पंजीकृत परियोजनाओं का प्रमोटर सहित विवरण व अन्य अभिलेख / सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 24-08-2026 को पेश हो। 0॥॥१॥ ६४. व Date: 2026.08.2 VERMA j53730 40530 (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा