Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Haider Ali v. Om Shanti Developers Rasbahar Om

Complaint No. LKO153/11/134041/2025

Decision date
2026-06-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 49-06-2026 शिकायत संख्या : [॥(0453/44/434044/2025 Haider Ali बनाम OM SHANTI DEVELOPERS RASBAHAR शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह चावला उपस्थित हैं तथा बिना कोर्ट फीस के वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि विपक्षी की सम्बन्धित परियोजना की निरीक्षण आख्या पोर्टल पर उपलब्ध है, किन्तु उनके द्वारा इसकी प्रति पीठ को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को पीठ द्वारा यह अवगत कराया गया कि इसी विपक्षी के विरूद्ध प्रचलित अनेक शिकायतों में इसी परियोजना के अन्तर्गत शिकायत संख्या ।॥(0453/44/433976/2025 Shivendra Awasthi Vs OM SHANTI DEVELOPERS RASBAHAR में दिनांक 48-06-2026 को निरीक्षण के आदेश दिए जा चुके हैं। अतः पीठ का मत है कि उपरोक्त शिकायत संख्या के सन्दर्भ में प्राप्त होने वाली निरीक्षण आख्या ऐसी सभी सम्बन्धित शिकायतों के लिए माना जाना उचित होगा। इससे समय व अर्थ का बचाव हो सकेगा जो कि शिकायतकर्ताओं के हित में होगा।

आज के लिए लिस्ट की गयी प्रचलित शिकायतों के काज लिस्ट से स्पष्ट है कि इस प्रकार के मामले क्रम संख्या 9 से 49 पर सूचीबद्ध हैं व विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह चावला के द्वारा ही इनका प्रतिनिधित्व किया जा रहा है। अतः यह आदेश आज के लिस्टेट शिकायत संख्या 9 से 49 तक के लिए मान्य होंगे। इस शिकायत में शिकायतकर्ता यदि चाहें तो उनके कथानुसार जो निरीक्षण आख्या पोर्टल पर उपलब्ध है पीठ द्वारा उसे स्वीकार किया जा सकता है। यह शिकायतकर्ता का विवेक होगा कि कौन सी निरीक्षण आख्या पीठ के समक्ष अपनी शिकायत के सन्दर्भ में रखना चाहेंगे। जिसके लिए उन्हें लिखित रूप से पीठ को अवगत कराना होगा। विपक्षी को उपस्थित होने के लिए पंजीकृत डॉक के माध्यम से नोटिस एवं सार्वजनिक नोटिस जारी की जाये। पत्रावली मय निरीक्षण आख्या वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 08--08-2026 को पेश हो। Pars (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा i2