Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Sangeeta Devi Shrivas v. Om Shanti Developers Rasbahar Om
Complaint No. LKO153/11/134014/2025
- Decision date
- 2026-02-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 23-02-2026 शिकायत संख्या: LKOI53/I4/I3404/2025 संगीता देवी श्रीवास बनाम ओम शांति डेवलपर्स रशबहार आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह चावला तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने हस्ताक्षरित मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट को 04 सप्ताह के अन्दर पोर्टल पर अपलोड करने तथा नियमानुसार उचित वकालतनामा/प्राधिकार-पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी ने नियमानुसार उचित वकालतनामा/ प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें |
उभय पक्षों के तथ्यों एवं cet or यथास्थिति के बिन्दु पर विस्तार से सुना गया एवं प्रथम Gear सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) तथा शिकायतकर्ता को अपूर्णनीय क्षति न हो इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण, विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह प्रश्नगत शिकायत के निस्तारण तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 2-04-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH bisitaty signed by sansay RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY __ Date: 2026.02.24 5:24:6 +05'30 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा