Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ram Krishna v. Om Shanti Developers Rasbahar Om

Complaint No. LKO153/10/133659/2025

Decision date
2026-06-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007| सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत asi दिनांक: 8-06-2026 शिकायत संख्या : LKO753/0/433659/2025 Ram Krishna बनाम OM SHANTI DEVELOPERS RASBAHAR शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम तिवारी उपस्थित हैं तथा वांछित फीस के साथ वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से प्रथम तिथि 46-02-2026 को उनके विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह उपस्थित हुए थे और दिनांक 27-04-2026 को द्वित्तीय तिथि को विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह अनुपस्थित रहे। आज तृतीय तिथि को भी विपक्षी के अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह अनुपस्थित हैं। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह का वकालतनामा न तो अपलोडेड है और न ही भौतिक रूप से उपलब्ध है। इस प्रकार विपक्षी को उपस्थित नहीं माना जा सकता है। इस क्रम में विपक्षी को उपस्थित होने हेतु पंजीकृत डॉक के माध्यम से नोटिस एवं सार्वजनिक नोटिस जारी की जाये। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने अवगत कराया कि आज के लिए सूचीबद्ध क्रम संख्या-43 से 27 तक की शिकायतों में शिकायत संख्या LKOi53/433976/2025 को अग्रणी शिकायत माना जाए और इसके क्रम में उन्होंने उक्त शिकायत में परियोजना के निरीक्षण हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल किया है जिसे स्वीकार किया जाए।

शिकायत संख्या LKOI53/I7/433976/2025 के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा परियोजना के निरीक्षण हेतु पत्र दिया है जिसे स्वीकार करते हुए भुगतान आदि के लिए विस्तृत जानकारी बेंच स्टाफ द्वारा दी गयी। शिकायतकर्ता वांछित धनराशि का भुगतान कर परियोजना का निरीक्षण करवा सकते हैं। पत्रावली निरीक्षण आख्या के साथ वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 2:-07—-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 38