Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Roshni Tiwari v. Om Shanti Developers Rasbahar Om

Complaint No. LKO153/09/132867/2025

Decision date
2026-09-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ars दिनांक: 37-09-2026 शिकायत संख्या : ।॥(0453/09/32867/2025 Roshni Tiwari बनाम OM SHANTI DEVELOPERS RASBAHAR शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शिवम तिवारी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है| विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायत संख्या LKorss 4433976/2025 में निरीक्षण आख्या प्राप्त हो चुकी है। यह भी अवगत कराया गया कि इस परियोजना के सम्बन्ध में उक्त शिकायत को अग्रणी शिकायत के रूप में रखा गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अपना पक्ष सुनाया ही जा रहा था तब तक विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री प्रतुल प्रताप सिंह उपस्थित हुए, किन्तु न तो उनके पास मय वांछित फीस के वकालतनामा और न ही कोई प्राधिकार-पत्र उपलब्ध है, अतः उनकी उपस्थिति पुनः मान्य नहीं है।

इस पर विपक्षी द्वारा अवगत करवाया गया कि शिकायत सम्बन्धी सूचनाएं व नोटिसेस उन्हें प्राप्त नहीं हो रहे हैं जिसके लिए उनके द्वारा मा. अध्यक्ष, रेरा को प्रार्थना-पत्र दिया गया है, किन्तु पीठ के पास उक्त पत्र अथवा उक्त पत्र मा. अध्यक्ष, रेरा द्वारा सन्दर्भित होने का कोई सुराग नहीं मिला। विपक्षी को पीठ द्वारा ऐसे बदलाव हेतु रेरा द्वारा निर्धारित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी। विपक्षी द्वारा अगली तिथि तक उक्त कार्य सम्पादित करते हुए मय वकालतनामा अपना आपत्ति-पत्र दाखिल कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया जिसे पीठ द्वारा स्वीकार किया गया। विपक्षी को आदेशित किया गया कि अगली तिथि के पूर्व उक्त कार्य सम्पादित करते हुए अपना आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्त पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्‍्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 49--44-2026 को पेश हो। 9७. Vews, (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा