Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Satbir Singh Bhatia v. Om Shanti Developers Rasbahar Om

Complaint No. LKO153/04/128173/2025

Decision date
2026-08-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06-08-2026 शिकायत संख्या : LKOI53/04/428473/2025 Satbir Singh Bhatia बनाम OM SHANTI DEVELOPERS RASBAHAR शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री जसप्रीत सिंह चावला उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हैं। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि यह शिकायत विगत वर्ष के जून-2025 से लम्बित है। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि विपक्षी विगत वर्ष के दिनांक 44-08-2025 को उपस्थित हुए थे तथा तब से उनके द्वारा अभी तक आपत्ति-पत्र दाखिल नहीं किया गया है, जबकि परियोजना का निरीक्षण दिनांक 09--05-2026, 48-07-202 6 को प्राप्त हो चुका है और जो कि गौरव सिंह सेंगर शिकायत संख्या LKO53//434059/2025 के लिए की गयी है और इसी शिकायत के विरूद्ध Adopt करने की बात विगत दिनांक 45--05-2026 के डेली शीट पर लिखी गयी है। इसी क्रम में शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि एक अन्य शिकायत संख्या LKO53//33796/2025 F भी टी.ए. सेल द्वारा निरीक्षण किया गया है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा इस निरीक्षण आख्या के बिन्दु संख्या-8 पर आकृष्ट करते हुए बताया कि CA. CERTIFICATE, ARCHITECT CERTIFICATE, ENGINEER CERTIFICATE फर्जी हैं। अतः इस बिन्दु /आख्या को भी vac शिकायत के सन्दर्भ में पढ़ा जाए

विपक्षी को आपत्ति-पत्र निरीक्षण आख्या को सम्मलित करते हुए आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 40--09--2026 को Hybrid Mode में पेश हो Digitally signed by DIM PLE DIMPLE VERMA Date: 2026.08.06 VE RMA 4:0:08 +05'30' (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा