Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Rawat v. Shree Pitambra Infrazone Private Limited

Complaint No. LKO153/01/136288/2026

Decision date
2026-05-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, Rae | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007| सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 2-05-2026 शिकायत संख्या : (॥(0453/04/36288/2026 Ashish Rawat, SARITA RAWAT बनाम SHREE PITAMBRA INFRAZONE PRIVATE LIMITED शिकायत्तकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री कुश वत्स उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है इस प्रकार शिकायतकर्ता की उपस्थिति मान्य नहीं है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषीन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित हैं तथा वांछित फीस के साथ वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर एवं वांछित फीस के साथ वकालतनामा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली Gee सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 47-07-2026 को पेश हो। S. डी. (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 22