Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rachna Singh v. Nine Planet Infrastructure Pvt Ltd

Complaint No. LKO130/09/132608/2025

Decision date
2026-05-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत a-Si दिनांक: 24-05-2026 शिकायत संख्या : ।॥९0430/09/432608/2025 Rachna Singh, Sanjay Singh बनाम NINE PLANET INFRASTRUCTURE PVT LTD शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री प्रशांत रंजन के बिहाफ पर श्री अर्पित मिश्रा उपस्थित हैं तथा श्री प्रशांत रंजन का वांछित फीस के साथ वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री जैद खान उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। न्यायहित में अवसर प्रदान करते हुए विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह verity वांछित कोर्ट फीस के साथ आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा निरीक्षण कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है जिसे स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र रेरा पोर्टल पर उपलब्ध अधिसूचना संख्या 46940/ यू पी.रेरा / सामरेग्यू 2049, 5वां संशो. / 2024-25 दिनांक 44--42-2024 के अनुसार परियोजना का निरीक्षण हेतु शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें।

रेरा के तकनीकी दल को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा Yow जमा करने के उपरान्त शिकायतकर्ता के प्रार्थना-पत्र दिनांक 20-04-2026 के अनुसार निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि i4-07-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 7