Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rashmi Baghel v. Precious Buildtech Pvt. Ltd

Complaint No. LKO130/02/116640/2024

Decision date
2025-12-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, ces | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक: 22-2.2025 शिकायत संख्या : ।॥(0430/02/ 46640/2024 Rashmi Baghel बनाम PRECIOUS BUILDTECH PVT. LTD. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। शिकायतकर्ता व्यक्तिगत कारणों से निरीक्षण हेतु प्रार्थना-पत्र अपलोड नहीं की हैं| अतः उनके द्वारा इस हेतु समय की मांग की गयी, जिस पर विपक्षी ने अवगत कराया कि परियोजना पूर्ण हो चुकी है और उनके द्वारा आवश्यक अनापत्ति-पत्र के साथ ओ.सी./सी.सी. हेतु सक्षम प्राधिकार में आवेदन किया जा चुका है। अतः शिकायतकर्ता को आवश्यक भुगतान के बाद कब्जा प्रदान करने के लिए तैयार हैं। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या एवं वकालतनामा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा उक्त आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता मत पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा उपरोक्त का अनुपालन नहीं किया जाता है तो शिकायतकर्ता निरीक्षण कराने हेतु स्वतंत्र होंगी। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 05-04-2026 को पेश हो। a (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा