Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

trilochan singh v. Aftek Developers Private Limited

Complaint No. LKO129/12/67559/2020

Decision date
2026-09-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 02-09-2026 शिकायत संख्या : ॥/९0429/42/67559/2020 Trilochan Singh बनाम AFTEK DEVELOPERS PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित यादव उपस्थित हैं तथा वांछित फीस के साथ वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री शादाब हुसैन उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता द्वारा आदेश दिनांक 25-08-2026 का अनुपालन आंशिक रूप से करते हुए अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र भौतिक रूप से दाखिल किया है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि आदेश दिनांक 25-08-2026 का अनुपालन करते हुए उक्त आवेदन जो अनुतोष संशोधन से सम्बन्धित है को अपलोड करें। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता पूर्व में उपस्थित हो रहे अधिवक्ता का एन.ओ.सी. प्राप्त करके पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आज शिकायतकर्ता द्वारा पीठ को एक नया तथ्य अवगत कराते हुए कहा गया कि अब उन्हें शिकायत सम्बन्धी नोटिफिकेशन्स प्राप्त करने हेतु नए मोबाइल नम्बर प्रदान करते हुए तद्नुसार अपडेट कराना होगा। इस प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है जो उन्हीं के हित में नहीं है। शिकायतकर्ता उपरोक्तानुसार कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करें। पत्रावली art सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 46-44-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा