Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

trilochan singh v. Aftek Developers Private Limited

Complaint No. LKO129/12/67559/2020

Decision date
2026-08-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 25-08-2026 शिकायत संख्या : [॥(0429/42/67559/2020 trilochan singh बनाम AFTEK DEVELOPERS PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित यादव उपस्थित हैं तथा बिना वांछित कोर्ट फीस के वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। अतः कानूनन विद्वान अधिवक्ता श्री अमित यादव न तो उपस्थित माने जा सकते हैं और ना ही उन्हें इस शिकायत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री शादाब हुसैन उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि उन्होंने अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है जिसके आधार पर शिकायतकर्ता कब्जा के साथ विलम्बित ब्याज की मांग की जा रही है। पोर्टल पर अनुतोष संशोधन सम्बन्धी पत्र अपलोडेड नहीं है, किन्तु भौतिक प्रति उपलब्ध करायी गयी है शिकायतकर्ता शिकायत दिसम्बर-2020 का है अतः इसे ई-कोर्ट से पूर्व का माना नहीं जा सकता। शिकायतकत अगर कोई अभिलेख अपलोड नहीं कर सक रहे हैं तो कृपया कर रेरा के आई.टी. प्रभाग से सम्पर्क कर समाधान ढूँढें। आज शिकायतकर्ता बिना कोर्ट फीस के वकालतनामा के साथ तीसरी बार उपस्थित हुए जो कदापि उचित नहीं है। न्‍्यायहित में उन्हें सुन लिया गया। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 02-09-2026 को पेश हो। DIMPLE १727० Date: 2026.08.27 VERMA ] 75 :52 +05'30' (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा