Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mohammad Faizanul Huq v. Project Category-Un-Register Promoter Other - Parijaat Infraestate Private Limited

Complaint No. LKO129/04/138716/2026

Decision date
2026-06-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 दिनांक: 02-06-2026 शिकायत संख्या : [॥(0429/004/38746/2026 Mohammad Faizanul Huq बनाम Parijaat Infraestate Private Limited शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया wary पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अदूनान अराफत उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। विपक्षी को उपस्थित होने के लिए पंजीकृत डॉक के माध्यम से एवं सार्वजनिक नोटिस जारी की जाये। सूच्य है कि परियोजना अपंजीकृत है। शिकायतकर्ता परियोजना का मानचित्र, परियोजना का आगणित लागत, परियोजना के भूमि सम्बन्धित अभिलेखों की प्रति, परियोजना का भू-दक्षेत्रफल परियोजना में इकाईयों की सख्या, प्रोमोटर ,/प्रोमोटर कंपनी का आवासीय तथा स्थलीय पता प्रमोटर का वर्तमान ई-मेल आई.डी. तथा मोबाइल नम्बर, परियोजना में विकास की स्थिति (पूर्ण, निर्माणाधीन, अवरूद्ध, अनआरम्भ), पूर्णता,“अधिभोग प्रमाण पत्र की प्रति,/स्थिति, परियोजना में अध्यासियों की संख्या, परियोजना के आरम्भ की तिथि तथा परियोजना के निकटवर्ती क्षेत्र की रेरा में पंजीकृत परियोजनाओं का प्रमोटर सहित विवरण व अन्य अभिलेख /सूचनाएं जिसके आधार पर यह सुनिश्चित किया जा सके कि परियोजना पंजीकरण होने योग्य है अथवा नहीं, ज्ञात हो सके व जिसके आधार पर इस शिकायत में अग्रिम कार्यवाही पीठ द्वारा सुनिश्चित की जा सके। पत्रावली aed सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 23-06-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 45