Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rohit Gupta v. Skynet Infraventures Pvt. Ltd

Complaint No. LKO120/10/133464/2025

Decision date
2026-05-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, Tas | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007| सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत a3 दिनांक: 4-05-2026 शिकायत संख्या : LKO720/40/33464/2025 Rohit Gupta, Shrikrishna Sharma बनाम Skynet Infraventures Pvt. Ltd. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री चार्ली प्रकाश उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता को विस्तृत रूप से सुना गया जिस पर निम्न स्थिति स्पष्ट हुई :- यह कि परियोजना की जमीन शिकायतकर्ता की है, किन्तु उभयपक्षों के बीच एक अनुबन्ध कर परियोजना को रेरा में रजिस्टर करवाई गयी थी जिसका पंजीयन संख्या uPreRaPRIIEI3 है। पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उन्हें इकाई का कब्जा प्राप्त हो गया है या नहीं। पत्रावली पर उपलब्ध आवंटन पत्र में शिकायतकर्ता Rohit Kumar Gupta का नाम अंकित है। अतः शिकायत में तृतीय शिकायतकर्ता Shrikrishna Sharma का नाम किस आधार पर जोड़ा गया है यह स्पष्ट करें। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उनको आदेशित किया जाता है कि वह अगली तिथि पर भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। इससे पूर्व वांछित अभिलेख अपलोड कर उसकी हार्ड कॉपी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह संभव है कि शिकायतकर्ता के पास मात्र परियोजना का फार्म-सी उपलब्ध हो। अत: यह पत्रावली सचिव माध्यम से टी.ए. सेक्शन को भेजकर परियोजना जिस आधार पर पंजीकृत की गयी है उससे सम्बन्धित अभिलेख आदि की स्थिति स्पष्ट कर ली जाए।

पत्रावली ana सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 23-06-2026 को Hybrid mode में पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा i9