Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Roopali Shukla and Om Prakash Shukla v. Skynet Infraventures Pvt. Ltd

Complaint No. LKO120/10/133306/2025

Decision date
2026-01-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 42--04-2026 शिकायत संख्या: LKOI20/0/33306/2025 रूपाली शुक्ला एवं अन्य बनाम स्काईनेट इन्फ्रावेंचर्स प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री चार्ली प्रकाश उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से तथा सार्वजनिक नोटिस प्रेषित की जायें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 03 सप्ताह के अन्दर प्राधिकार-पत्र / वकालतनामा सहित आपत्ति-पत्र तथा त्रिपक्षीय अनुबन्ध-पत्र रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करना सुनिश्चित करें, जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता आगामी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी के उपर्युक्त आपत्ति-पत्र पर अपना प्रत्युत्तर रेरा कम्प्लेन्ट पेज़ पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 02 के समक्ष दिनांक 40-03--2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें।

SANJAY RAMESH एक आज 00 BHOOSREDDY Date: 2026.0.4 7:07:52 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा