Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rituraj Gupta v. Skynet Infraventures Pvt. Ltd

Complaint No. LKO120/10/133240/2025

Decision date
2026-05-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ--02 कार्यवाही अन्तर्गत a3 दिनांक: 3-05-2026 शिकायत संख्या : ।॥९0420/40/33240/2025 Rituraj Gupta, Mitali Bhattacharya बनाम Skynet Infraventures Pvt. Ltd. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री चार्ली प्रकाश उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता को विस्तृत रूप से सुना गया जिस पर निम्न स्थिति स्पष्ट हुई :- यह कि परियोजना की जमीन शिकायतकर्ता की है, किन्तु उभयपक्षों के बीच एक अनुबन्ध कर परियोजना को रेरा में रजिस्टर करवाई गयी थी जिसका पंजीयन संख्या uprerapriesi3 है। पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उन्हें इकाई का कब्जा प्राप्त हो गया है या नहीं। पत्रावली पर उपलब्ध Agreement to sell with possession पर केवल श्री हनुमान प्रसाद एवं ऋतुराज गुप्ता का नाम अंकित है। अतः शिकायत में द्वितीय शिकायतकर्ता सुश्री मिताली भट्टाचार्या का नाम किस आधार पर जोड़ा गया है यह स्पष्ट करें| शिकायतकर्ता के अनुरोध पर उनको आदेशित किया जाता है कि वह अगली तिथि पर भौतिक रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। इससे पूर्व वांछित अभिलेख अपलोड कर उसकी हार्ड कॉपी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| यह संभव है कि शिकायतकर्ता के पास मात्र परियोजना का फार्म-सी उपलब्ध हो। अतः यह पत्रावली सचिव माध्यम से टी.ए. सेक्शन को भेजकर परियोजना जिस आधार पर पंजीकृत की गयी है उससे सम्बन्धित अभिलेख आदि की स्थिति स्पष्ट कर ली जाए।

पत्रावली oR सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 23-06-2026 को Hybrid mode में पेश हो। fe है ant. So (डिम्पल वर्मा) सदस्य, RT