Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Shalini Gupta v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan
Complaint No. LKO120/09/113376/2023
- Decision date
- 2025-12-10
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Lucknow
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKOi20/09/43376/2023 सुनवाई तिथि: 0-2-2025 Shalini Gupta V/S Prayagraj Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान््फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम द्विवेदी उपस्थित | शिकायतकर्ता के पति श्री सर्वेश कुमार ने एक हस्ताक्षेप आवेदन इस आशय का दिया है कि उनका अपनी से विवाह विच्छेद का मुकदमा विचाराधीन है। इसके अतिरिक्त सिविल कोर्ट प्रयागराज में सम्पत्ति के संबंध में एक सिविल वाद भी विचाराधीन है। पत्नी के पास आय का कोई स्रोत नहीं था, इसलिए समस्त धनराशि पति के द्वारा भुगतान किया गया है पत्नी के द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है। इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में कब्जे की कार्यवाही को सिविल वाद के निर्णीत होने तक Abayance में रखने का निवेदन किया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता के पति श्री सर्वेश कुमार ने इसी आशय का एक आवेदन धारा-36 / 40 ,/ 63 की कार्यवाही के दौरान मा. पीठ के समक्ष भी प्रस्तुत किया था। मा. पीठ ने उभयपक्षों को सुनने के पश्चात अपने आदेश दिनांक 40-07-2025 के द्वारा श्री सर्वेश कुमार द्वारा प्रस्तुत आवेदन गुण-दोष के आधार पर खारिज करने के पश्चात पत्रावली इस न्यायालय के समक्ष नियम-24 के अधीन रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही हेतु संदर्भित की गयी है।
मा. पीठ ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख किया है कि प्रश्नगत प्रकरण में सभी दस्तावेज जैसेकि बुकिंग फार्म, आवंटन पत्र, प्रोमोटर को भुगतान की रसीदें, परिवादिनी सुश्री शालिनी गुप्ता के नाम से हैं। शालिनी गुप्ता ही इस मामले में आवंटी है। श्री सर्वेश कुमार का नाम विपक्षी के किसी भी दस्तावेज में आवंटी के रूप में अंकित नहीं हैं। विपक्षी व सर्वेश कुमार के मध्य कोई संविदात्मक संबंध नहीं हैं| संविदात्मक संबंध विपक्षी व सुश्री शालिनी गुप्ता के मध्य है। मा. पीठ के उपरोक्त आदेश दिनांक 40--07-2025 के अनुपालन में इस मामले में कब्जे की कार्यवाही सुश्री शालिनी गुप्ता, जो मामले में आवंटी है। धारा-34 के अधीन मा. पीठ ने सुश्री शालिनी गुप्ता के पक्ष में कब्जे का आदेश पारित किया है तथा मा. पीठ द्वारा आदेश दिनांक 40-07-2025 के द्वारा श्री सर्वेश कुमार द्वारा उठायी गयी इस आवेदन में वर्णित में सभी आपत्तियों को खारिज किया जा चुका है। जिस प्रश्न का मा. पीठ ने गुण-दोष के आधार पर निस्तारण कर दिया है उसी प्रश्न को इस न्यायालय के समक्ष पुनः नहीं उठाया जा सकता। श्री सर्वेश कुमार का आवेदन पोषणीय न होने के आधार खारिज किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 02 सप्ताह के अन्दर सुश्री शालिनी गुप्ता के पक्ष में जो भी अवशेष धनराशि है उसे प्राप्त कर तथा रजिस्ट्री व कब्जे की औपचारिकताए पूर्ण कर रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही की जाय। यहां पर यह स्पष्ट करना समीचीन होगा कि इस मामले में आवंटी सुश्री शालिनी गुप्ता के पक्ष में की गयी रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही सिविल न्यायालय “Bi अंतिम निर्णय व डिक्री के निष्कर्षों के अधीन होगी। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 06-0-2026 को पेश हो |
न्यायनिर्णायक अधिकारी 7