Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shalini Gupta v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan

Complaint No. LKO120/09/113376/2023

Decision date
2025-03-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 03--03--2025 शिकायत संख्या: LKOI20/09/3376/2023 शालिनी गुप्ता बनाम प्रयागराज विकास प्राधिकरण आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी स्वयं तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम द्विवेदी उपस्थित हुए। दिनांक 03-02-2025 को अंतिम अवसर प्रदान किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या अपलोड नहीं की गयी S| अतः उपर्युक्त के दृष्टिगत विपक्षी के अनुपालन आख्या अपलोड करने का अवसर समाप्त करते हुए प्रकरण में एक-पक्षीय कार्यवाही प्रारम्भ की जाती है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि यदि प्रकरण में रजिस्ट्री एवं कब्जे की कार्यवाही पूर्ण करायी जा चुकी है, तो वे 02 सप्ताह के अन्दर रजिस्ट्री एवं कब्जे के सम्बन्ध में दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा उनकी भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 28-04--2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH faiestirioosreopy B H OOS R E D DY Date: 2025.03.04 5:3:09 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 52