Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shaswat v. Prayagraj Development Authority ALAKNANDA APARTMENT

Complaint No. LKO120/06/130545/2025

Decision date
2026-07-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 43-07—2026 शिकायत संख्या: LKOI20/06/I30545/2025 शास्वत एंव अन्य बनाम प्रयागराज विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री हरीश पाण्डेय की ओर से स्थगन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 43-07-2026 प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें| यदि अग्रिम नियत तिथि तक आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो अन्तिम अवसर समाप्त कर दिया जायेगा, जिसका विपक्षी स्वयं उत्तरदायी होगा। विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड करने की स्थिति मे शिकायतकर्ता उक्त आपत्ति पर अपना प्रतिउत्तर को अगले 02 सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रति उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को अनुपालनार्थ प्रेषित हो। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें।

पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 07-09-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH gantesuencosreooy 8 H (00 S| Ri E D DY ays rama 4 6:47:49 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 33