Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dipti Verma v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan

Complaint No. LKO120/06/110443/2023

Decision date
2025-12-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत्त सं0- LKO20/06/40443/2023 सुनवाई तिथि: 0-42-2025 Dipti Verma V/S _ Prayagraj Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विकास पाण्डे उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम द्विवेदी उपस्थित | विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता को अंतिम मांग पत्र / कब्जा प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा अवशेष धनराशि का भुगतान कर रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही को पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा इस न्यायालय को बताया गया कि उसे अभी तक विपक्षी का मांग पत्र / कब्जा प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह of सप्ताह के अन्दर कब्जा प्रस्ताव मांग पत्र ई-मेल के माध्यम से शिकायकर्ता को साझा करे तथा रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 04 सप्ताह के अन्दर कब्जा प्रस्ताव / मांग पत्र में अंकित अवशेष धनराशि का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित tery, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे ।

शिकायतकर्ता द्वारा अवशेष धनराशि के भुगतान के पश्चात विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क किये जाने की तिथि से 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी, शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराने के पश्चात कब्जा प्रदान करना सुनिश्चित करें। विपक्षी विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 22-0-2026 को पेश हो। Ay न्यायनिर्णायक अधिकारी