Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kamla Devi v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan

Complaint No. LKO120/05/109062/2023

Decision date
2023-11-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

शिकायत संख्या: LKOI20/05/09062/2023, “कमला देवी बनाम प्रयागराज विकास प्राधिकरण” में पीठ द्वारा उभय पक्षों के तर्कों को सुनते हुए पत्रावली आदेश हेतु सुरक्षित की गयी थी, परन्तु पत्रावली पर पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध न होने के कारण शिकायत को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करना न्यायहित में उचित नहीं होगा। विपक्षी द्वारा अपने आपत्ति-पत्र में एस.टी.पी. निर्माण कार्य तथा मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा भू-खनन पर लगाए गए प्रतिबन्ध के कारण हुए विलंब का उल्लेख किया गया है, परन्तु उनके सम्बन्ध में विपक्षी द्वारा कोई साक्ष्य पोर्टल पर अपलोड नहीं किये गए हैं। वर्णित स्थिति में प्रश्नगत प्रकरण में आदेश पारित किया जाना सम्भव नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व एस.टी.पी. निर्माण कार्य तथा मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा भू-खनन पर लगाए गए प्रतिबन्ध के कारण हुए विलंब के सम्बन्ध में साक्ष्य एवं अन्य सम्बन्धित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें तथा उसकी एक प्रति रेरा मुख्यालय लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अतः प्रश्नगत प्रकरण में नैसर्गिक न्याय के आधार पर निस्तारण हेतु उभय पक्षों को उपस्थिति हेतु नोटिस निर्गत की जाये तथा परिवाद को दिनांक 0:-0:-2024 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किया जाये। दिनांक: 26-42-2023. Pr (संजय आर. भूझरेड्डी) HAH RT|