Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Meena Singh v. Paras Greens 3rd Floor, P

Complaint No. LKO120/04/128207/2025

Decision date
2026-07-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 02-07-2026 शिकायत संख्या : [॥(0420/04/428207/2025 MEENA SINGH बनाम PARAS GREENS शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री सुन्दरम मनोहर उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अरूण प्रताप सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता द्वारा अनुतोष संशोधन हेतु प्रार्थना-पत्र दाखिल किया गया है। विपक्षी द्वारा पूर्व में वांछित अनुतोष यथा धनराशि वापसी के सम्बन्ध में आपत्ति-पत्र दाखिल कर दिया गया है। विपक्षी द्वारा धनराशि वापसी शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र (विलम्बित ब्याज सहित कब्जा) के आधार पर पुनः आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र शिकायतकर्ता के अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र के आधार पर आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें | पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 2:-0s—2026 को पेश हो। Digitally signed by D | M P LE DIMPLE VERMA Date: 2026.07.02 VE RMA 7:34:2 +05'30' (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा