Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Karun Kumar Pandey v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan

Complaint No. LKO120/04/119241/2024

Decision date
2025-03-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत eMe—34 दिनांक: 24--03-2025 शिकायत संख्या: LKOI20/04/4924/2024 करूण कुमार पाण्डेय बनाम प्रयागराज विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शिशिर श्रीवास्तव तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम द्विवेदी की ओर से अधिवक्ता श्री स्नेहिल शुक्ला उपस्थित हुए। विगत तिथि दिनांक 27-04-2025 को विपक्षी ने प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ के दृष्टिगत आपत्ति अपलोड किये जाने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्हें आपत्ति अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया था परन्तु यह अत्यन्त आपत्तिजनक है कि अंतिम अवसर प्रदान किये जाने के बावजूद भी विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड नहीं की गयी है। आज पुनः विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का अंतिम अवसर प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है | Teed शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा अग्रिम नियत तिथि तक आपत्ति प्रस्तुत नहीं की जाती है, तो उनके आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर समाप्त करते हुए, प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए नियमानुसार आदेश पारित कर दिये जायेंगे।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों ,/अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। इस आदेश की एक प्रति उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को अनुपालनार्थ प्रेषित की जाये। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 26--05-2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH patestettoosttoor B HOOSR EDDY Date: 2025.03.25 4::7 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 4i