Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sarla Yadav v. Prayagraj Development Authority Indira Bhawan

Complaint No. LKO120/01/104486/2023

Decision date
2025-10-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO20/0i/04486/2023 सुनवाई तिथि: 28-20-2025 Sarla Yadav V/S Prayagraj Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकत की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा के ब्रीफ sie श्री अमितेष मिश्रा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम द्विवेदी उपस्थित | विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या की भौतिक प्रति दाखिल की गयी है। विपक्षी की ओर से अनुपालन आख्या में यह उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव,मांग पत्र प्रेषित किया गया है, परन्तु वह बकाया धनराशि रू.8,89,565,“- का भुगतान कर स्वयं रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही नहीं करा रही है। अनुपालन आख्या भौतिक रूप से प्राप्त करायी गयी है। पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं। पूर्व तिथि पर विपक्षी निर्देशित किया गया था कि वह अनुपालन आख्या 45 दिन के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा शिकायतकर्ता को ईमेल के माध्यम से साझा करें| आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता ने बताया कि उन्हें अनुपालन आख्या की प्रति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। विपक्षी के अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता को प्रति उपलब्ध कराये जाने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया, जो कि स्वीकार किया जाता है।

शिकायतकर्ता अनुपालन आख्था प्राप्त होने के उपरान्त 40 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या पर अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा ईमेल के माध्यम से विपक्षी को साझा करे और उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में जमा करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता आपत्ति में यह भी स्पष्ट करे कि उसके द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान कर रजिस्ट्री एवं कब्जे की कार्यवाही क्‍यों नही करायी जा रही है। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 26-2-2025 को पेश हो। जिला जज पूर्व, न्यायनिर्णायक अधिकारी