Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dr. Vinay Singh v. Project Category-Un-Register Promoter Other - CHEARY BUILDCON PVT. LTD

Complaint No. LKO119/03/137837/2026

Decision date
2026-06-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 30-06-2026 शिकायत संख्या : [॥(0449/03/437837/2026 Dr. Vinay Singh, MRS. SHWETA SINGH बनाम CHEARY BUILDCON PVT. LTD. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री फैज अहमद उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है | विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। सूच्य है कि प्रश्नगत परियोजना अपंजीकृत हैं। शिकायतकर्ता यदि चाहें तो प्रश्नगत परियोजना एवं इकाई की निरीक्षण कराने हेतु प्रार्थना-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता की इकाई की रजिस्ट्री निष्पादित हो गयी है। शिकायतकर्ता ने पीठ से यह जानने की इच्छा व्यक्त की गयी नोटिस कि पते पर भेजी गयी है। इस पर पीठ के द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ-4 लखनऊ द्वारा नोटिस जारी करने के उपरान्त पत्रावली इस पीठ को संन्दर्भित की गयी है। अतः वास्तविक स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ता पीठ-4 से सम्पर्क करें। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा पत्राचार के लिए एक ही पता इंगित किया गया है!

शिकायतकर्ता को आदेशित किया गया कि परियोजना का मानचित्र, परियोजना का आगणित लागत, परियोजना के भूमि सम्बन्धित अभिलेखों की प्रति, परियोजना का भू-क्षेत्रफल परियोजना में इकाईयों की सख्या, प्रोमोटर,/ प्रोमोटर कंपनी का आवासीय तथा स्थलीय पता प्रमोटर का वर्तमान ई-मेल आई.डी. तथा मोबाइल नम्बर, परियोजना में विकास की स्थिति (पूर्ण, निर्माणाधीन, अवरूद्ध, अनआरम्भ), पूर्णता / अधिभोग प्रमाण पत्र की प्रति,“स्थिति, परियोजना में अध्यासियों की संख्या/परियोजना के आरम्भ की तिथि तथा परियोजना के निकटवर्ती क्षेत्र की रेशा में पंजीकृत परियोजनाओं का प्रमोटर सहित विवरण व अन्य अभिलेख / सूचनाएं आदि उपलब्ध कराएं जिसके आधार पर यह सुनिश्चित किया जा सके कि परियोजना पंजीकरण होने योग्य है अथवा नहीं, ज्ञात हो सके व, जिसके आधार पर इस शिकायत में अग्रिम कार्यवाही पीठ द्वारा सुनिश्चित की जा सके। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 06-07-2026 को पेश हो। is. (Mens (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा