Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Meena Kumari v. Atul Infraestate LLP

Complaint No. LKO118/12/128394/2025

Decision date
2026-08-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 07-08-2026 शिकायत संख्या : LKOII8/2/28394/2025 Meena Kumari, Roop Kishore बनाम ATUL INFRAESTATE LLP. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अरूण प्रताप सिंह उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है।

शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत से सम्बन्धित अभिलेख पोर्टल पर अपलोड किये गये हैं, किन्तु उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध नहीं करायी गयी है। अतः: शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र शिकायत से सम्बन्धित पोर्टल पर अपलोडेड अभिलेखों की स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित ae | विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि इकाई के सम्बन्ध में कैंसिलेशन डीड निष्पादित हो गयी है। विपक्षी द्वारा वकालतनामा एवं कैंसिलेशन डीड के तथ्यों का समावेश करते हुए आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र वकालतनामा एवं कैंसिलेशन डीड के साथ आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली ard सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 4.-09-2026 को पेश हो। DIMPLE. शाप Date: 2026.08.07 V E R M A I saad +05'30' (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा