Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Netal Singh v. Ansal Properties & Infrastructure Limited

Complaint No. LKO118/12/115886/2023

Decision date
2024-12-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत enirsi E-Court दिनांक: 20-I2-2024 29 शिकायत संख्या : LKOI8/I2/5886/2023 Netal Singh बनाम ANSAL PROPERTIES & INFRASTRUCTURE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि श्री के.जी. अग्रवाल उपस्थित हैं तथा प्राधिकार-पत्र अपलोडेड है| विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी के अधिवक्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि उनको विपक्षी कंपनी से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र विपक्षी कपंनी से निर्देश प्राप्त करके आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता द्वारा यह भी अवगत कराया कि अन्य आवंटियों के प्लॉट की रजिस्ट्री की जा रही है तथा उनके द्वारा यह भी प्रार्थना की गयी है कि विपक्षी प्रश्नगत इकाई पर किसी तीसरे पक्ष के हित में सृजित न करे। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि प्रश्नगत शिकायत के लम्बित रहते प्रश्नगत इकाई का हित किसी तिसरे पक्ष में सृजित न करें ।

पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 20-02-2025 को पेश हो। ise Vemme, (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा