Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mrs. Vipin Singh v. Ansal Properties & Infrastructure Limited

Complaint No. LKO118/10/100464/2022

Decision date
2024-11-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast E-Court दिनांक: 25--2024 शिकायत संख्या : LKO4 8/0/00464/2022 विपिन सिंह बनाम अंसल प्रोपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह अरोरा उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित हैं। दोनों अधिवक्‍ताओं का वकालतनामा अपलोडेड है। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि विपक्षी ere Limitation को आधार बनाकर आपत्ति-पत्र अपलोड किया गया जो कि रेरा के शिकायतों पर लागू नहीं है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अनुतोष से सम्बन्धित आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता की ओर से दाखिल प्र॒त्युत्तर पर मात्र उनके विद्वान अधिवक्ता का हस्ताक्षर है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त स्वयं एवं अपने अधिवक्ता के हस्ताक्षर से प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दोनों पक्षों को आदेशित किया जाता है कि वह अगली तिथि पर भौतिक रूप से पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। पत्रावली ant सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 02-0-2025 को पेश हो। Bb. eae. (डिम्पल wf) सदस्य, रेरा न