Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hemlata v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. LKO118/07/1459/2019

Decision date
2026-06-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO8/07/7459/209 सुनवाई तिथि: 02-06-2026 Hemlata VIS Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो oes के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उसके पति श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुचिता सिंह उपस्थित | पूर्व तिथि पर विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की आपत्ति दिनांकित 06-04-2026 पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया था, परन्तु विपक्षी का स्पष्टीकरण इस न्यायालय को प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी द्वारा अपना स्पष्टीकरण दाखिल करने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 07 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता ने यूनिट की वर्तमान स्थिति के स्पष्ट निर्धारण हेतु रेरा तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने हेतु समय दिये जाने का निवेदन किया। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 07 दिन के अन्दर रेरा द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया की अपेक्षाओं के अनुरूप स्थलीय निरीक्षण आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ को प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 30-06-2026 को पेश हो। In’ न्यायनिर्णायक अधिकारी i9