Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hemlata v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. LKO118/07/1459/2019

Decision date
2026-04-28
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO008/07/459/209 सुनवाई तिथि: 28-04-2026 Hemlata V/S Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो erst के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उसके पति श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुचिता सिंह उपस्थित | इस मामले में मुख्य विवाद इस बात पर है कि शिकायतकर्ता का कथन है कि उसकी यूनिट प्रथम तल थी, जबकि विपक्षी द्वारा जो यूनिट दी जा रही है वह द्वितीय तल पर है। विपक्षी का कथन है कि शिकायतकर्ता को जो यूनिट दी जा रही है वह प्रथम तल पर ही है। शिकायतकर्ता को द्वितीय तल पर कोई यूनिट नहीं दी जा रही है। शिकायतकर्ता जानबूझकर कब्जा नहीं ले रहा है। पिछली कई तिथियों से विपक्षी द्वारा कहा जा रहा कि शिकायतकर्ता को प्रथम तल पर ही यूनिट दी जा रही है। शिकायतकर्ता विपक्षी द्वारा दी जा रही यूनिट को द्वितीय तल पर बताकर कब्जा नहीं ले रहा है। यूनिट प्रथम तल पर है अथवा द्वितीय तल पर इसका fake स्थलीय निरीक्षण के द्वारा ही किया जा सकता है। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट को ट्वितीय तल पर बताकर विवाद उत्पन्न करते हुए कब्जा नहीं लिया जा रहा है।

इसीलिए शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया था कि यदि वह साबित करना चाहता है कि विपक्षी द्वारा उसे wer तल पर यूनिट न देकर द्वितीय तल पर दी जा रही है, तो वह रेरा तकनीकी दल से निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति न्यायालय के समक्ष लाने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। शिकायतकर्ता को स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हुए तीन तिथियां नियत की गई | शिकायतकर्ता द्वारा कोई स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा wey निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत न करने पर पूर्व तिथि पर शिकायतकर्ता को यह स्पष्ट कर दिया गया था कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण हेतु आवेदन प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो यह उपधारित करने का पर्याप्त आधार होगा कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को जो यूनिट प्रदान की जा रही है, वह प्रथम तल पर ही है और शिकायतकर्ता यूनिट को द्वितीय तल पर होने का विवाद उत्पन्न कर स्वयं बकाया धनराशि का भुगतान कर रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही नहीं कराना चाहता।

आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उसे यूनिट का स्थलीय निरीक्षण नहीं कराना है। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान कर यूनिट का कब्जा इस आधार पर नहीं लिया जा रहा है कि विपक्षी द्वारा उसे दी जा रही यूनिट द्वितीय तल पर है। जबकि विपक्षी द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि शिकायतकर्ता को प्रथम तल पर ही यूनिट दी जा रही है। शिकायतकर्ता यूनिट को द्वितीय तल पर बताकर कब्जा नहीं ले रहा है। शिकायत्तकर्ता को यूनिट द्वितीय तल पर प्रमाणित करने हेतु Wr तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कई अकसर प्रदान करने के बावजूद शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण हेतु कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। | 4 24 E-Court आज शिकायतकर्ता द्वारा सुनवाई के दौरान न्यायालय के समक्ष स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत करने से स्पष्ट इन्कार किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत करने से इन्कार करने के आधार पर शिकायतकर्ता के विरूद्ध यह उपधारणा की जायेगी कि उसे दी जा रही यूनिट प्रथम तल पर हीं है और शिकायतकर्ता जानबूझकर यूनिट द्वितीय तल होने का विवाद उत्पन्न कर कब्जे की कार्यवाही को स्वयं विलम्बित कर रहा है। विपक्षी द्वारा प्रेषित कब्जा प्रस्ताव / मांग पत्र दिनांक 20-02-2026 के विरूद्ध शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर एक आवेदन आपत्ति दिनांकित 06--04-2026 प्रस्तुत कर विपक्षी द्वारा की जा रही मांग को अवैध बताया है | शिकायतकर्ता के आवेदन दिनांक 06--04--2026 के विरूद्ध विपक्षी o7 दिन के अपना स्पष्टीकरण पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेशा मुख्यालय, लखनऊ प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 2-05-2026 को पेश हो। अन्दर

न्यायनिर्णायक अधिकारी 25