Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hemlata v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. LKO118/07/1459/2019

Decision date
2025-08-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKOI8/07/459/20i9 सुनवाई तिथि: 26-08-2025 Hemlata V/S_ Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उसके पति श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर प्रतिनिधि श्री आशुतोष at उपस्थित | शिकायतकर्ता का कथन है कि उसे प्रथम तल पर यूनिट आवंटित की गयी थी, जिसे विपक्षी ने बिना शिकायतकर्ता की अनुमति के परिवर्तित करते हुए द्वितीय तल पर कर दिया गया है। उपरोक्त कथनों के आधार पर विपक्षी को यूनिट परिवर्तन का चार्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। विपक्षी की ओर से यूनिट का परिवर्तन चार्ट प्रस्तुत किया गया है, जो किसी सक्षम प्राधिकरण से अनुमोदित नहीं हैं। विपक्षी के अनुसार यह परिवर्तन आगरा विकास प्राधिकरण से अनुमति लेकर किया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 02 सप्ताह के अन्दर परियोजना के समस्त आवंटियों की सूची, परिवर्तन के लिए सहमति देने वाले आवंटियों की सूची तथा आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना में परिवर्तन स्वीकार करने का आदेश रेरा पोर्टल पर अपलोड करके उसकी भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में जमा करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 24-09-2025 को पेश हो। जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी