Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hemlata v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. LKO118/07/1459/2019

Decision date
2025-04-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKOII8/07/459/209 सुनवाई तिथि: 27-04-2025 घत्रशाधेतब्रात्. V/S Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो orbit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके पति श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर प्रतिनिधि श्री आशुतोष अत्रे उपस्थित | विपक्षी को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए यह निर्देशित किया जाता है कि वह अपना प्राधिकार पत्र अगली से सुनवाई से पूर्व इस न्यायालय के समक्ष दाखिल करे | यदि विपक्षी अपना प्राधिकार पत्र दाखिल करने में असमर्थ रहता है, अगली सुनवाई पर प्रतिभाग करने से वंचित कर दिया जायेगा। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से यह कहा गया कि उसे आज तक कब्जा प्राप्त नहीं कराया गया हैं। शिकायतकर्ता को आवंटित यूनिट परिवर्तित कर दी गयी है, जबकि विपक्षी का कथन है कि शिकायतकर्ता की यूनिट परिवर्तित नहीं किया गया है, बल्कि यूनिट की पुनः नम्बरिंग की गयी है। शिकायतकर्ता को कब्जा देने के लिए कार्यालय बुलाया जाता है, परन्तु शिकायतकर्ता स्वयं कब्जा लेने नहीं आता हैं विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को रेरा द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार 45 दिन के अन्दर कब्जा प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करे। शिकायतकर्ता कब्जा प्रस्ताव प्राप्ति के 45 दिन के अन्दर कब्जा प्रस्ताव में अंकित seer का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित स्टाम्प, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे।

शिकायतकर्ता द्वारा इस आदेश का अनुपालन करने के पश्चात कार्यालय से सम्पर्क किये जाने पर विपक्षी 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर पंजीकृत कराने के पश्चात शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान करेगा | विपक्षी विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 24-06-2025 को पेश हो। Ge जिला जज पूर्व, न्यायनिर्णायक अधिकारी 47