Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hemlata v. Project Category-Un-Register Ansal Housing Limited

Complaint No. LKO118/07/1459/2019

Decision date
2024-06-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी 24... शिकायत सं0- ॥॥(048/07/4459/2049 सुनवाई तिथि: 07.06.2024 निशा|बऑ०... V/S _ Ansal Housing Limited आदेश पत्र शिकायत WCI-LKOI8/07/459/209 Hemlata V/S Ansal Housing Limited में मा0 अध्यक्ष महोदय के अनुमोदन दिनांकित 20.04.2024 के द्वारा भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) नियमावली के नियम-24 में निहित शक्तियों के अर्न्तगत प्लाट की रजिस्ट्री व कब्जे की कार्यवाही कराने हेतु पत्रावली पोर्टल पर दिनांक 03.05.2024 को अन्तरण की गयी है। पत्रावली भौतिक रूप से इस न्यायालय में अभी प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत वीडियो कॉनर्फेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके पति श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित है। विपक्षी की ओर से उनके अधिकृत प्रतिनिधि श्री आशुतोष अत्रि उपस्थित हैं | विपक्षी की ओर से कहा गया कि शिकायतकर्ता को आवंटित दुकान बनकर तैयार है और वह रजिस्ट्री कर कब्जा देने को तैयार है। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि उसे भूतल पर दुकान संख्या---049 आवंटित की गयी थी, जबकि अब शिकायतकर्ता को प्रथम तल पर दुकान संख्या---49 दी जा रही है। जब शिकायतकर्ता को भूतल पर दुकान आवंटित की गयी थी, तो उसकी आवंटित दुकान को प्रथम तल पर बिना शिकायतकर्ता की सहमति के किस आधार पर कर दिया गया, इस संबंध में विपक्षी शपथ-पत्र पर स्थिति स्पष्ट करें ।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक सप्ताह के अन्दर शपथ-पत्र पोर्टल पर दाखिल करना सुनिश्चित करें | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 27.06.2024 को पेश हो | fo» (हरीश त्रिपाठी) जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी