Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nihar Kumar v. Prem Infracity Pvt Ltd

Complaint No. LKO118/06/140398/2026

Decision date
2026-08-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 4-08-2026 शिकायत संख्या : LKO48/06/740398/2026 NIHAR KUMAR बनाम PREM INFRACITY PVT LTD शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। शिकायतकर्ता की परियोजना पंजीकृत है और शिकायतकर्ता ने अपनी जमा धनराशि मय ब्याज वापस किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इकाई उनके बुक करने के समय Mortgaged थी, किन्तु उन्हें पता नहीं था और जब वह बैंक लोन लेने गए तो विदित हुआ कि यह इकाई आगरा विकास प्राधिकरण के पास Mortgaged थी, किन्तु शिकायतकर्ता द्वारा इस सम्बन्ध में लिखित रूप से कोई भी अभिलेख दाखिल नहीं किया है। शिकायतकर्ता को उपरोक्तानुसार सम्बन्धित कागजात मय आवंटन पत्र, भुगतान रसीदों के साथ पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता ने मात्र बी.बी.ए. दाखिल किया है और अगर जिन अभिलेखों को मांगा गया है वह उन्हें विपक्षी द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है तो वह भी लिखित रूप से दाखिल करें। विपक्षी को उपस्थित होने के लिए पंजीकृत एवं uote नोटिस जारी की जाये। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 48-09--2026 को पेश हो। Digitally signed D | M P L E ey DIMPLE VERMA Pate: 2026.08.24 7:45:44 +05'30" (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा