Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sadhana Singh v. Project Category-Un-Register Promoter Other - M/s Ridge View Developers Pvt. Ltd

Complaint No. LKO118/05/93859/2022

Decision date
2026-06-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत atst दिनांक: 25-06-2026 शिकायत संख्या : LKO8/05/93859/2022 SADHANA SINGH बनाम M/s Ridge View Developers Pvt. Ltd शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री साकेत श्रीवास्तव उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि प्रश्नगत परियोजना अपंजीकृत है और यह पंजीकृत होने योग्य नहीं है, क्‍योंकि रेरा से पूर्व प्रश्ननत परियोजना की 80 प्रतिशत इकाई की रजिस्ट्री हो चुकी थी। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र की भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध करा दिया गया है तथा विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि आपत्ति-पत्र की एक प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीकघ्र TEER पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अपने कथन के समर्थन में शपथ-पत्र के माध्यम से उपरोक्त सूचनाएं पीठ को उपलब्ध कराएं विशेषकर रेरा से पूर्व रजिस्ट्री की सूची के साथ शपथ-पत्र दाखिल करना सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराएं। पत्रावली art सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 0.-07—-2026 को पेश हो। fo वर्ना (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा