Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Savita Singh v. Ansal Properties & Infrastructure Limited

Complaint No. LKO118/05/119832/2024

Decision date
2025-02-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 40-02-2025 शिकायत संख्या : Ko 8/05/9832/2024 सविता सिंह बनाम अंसल प्रोपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि सी.ए. के.जी. अग्रवाल उपस्थित हैं तथा प्राधिकार-पत्र अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड कर दिया गया है, किन्तु भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध नहीं कराया है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र की स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराने के साथ लिखित रूप से अवगत कराएं कि वह इकाई का कब्जा कब तक प्रदान करने की स्थिति में होंगे। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी एवं पोर्टल पर अपलोडेड समस्त सम्बन्धित अभिलेखों की स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध करा सकते हैं। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 24-04-2025 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा ने.