Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Praveen Lata Yadav v. Ansal Properties & Infrastructure Limited

Complaint No. LKO118/03/91998/2022

Decision date
2026-09-16
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 6-09-2026 शिकायत संख्या : [॥(0448/03/94998/2022 PRAVEEN LATA YADAV बनाम ANSAL PROPERTIES & INFRASTRUCTURE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के स्थान पर उनके प्रति श्री प्रभात कुमार यादव उपस्थित हैं तथा प्राधिकार पत्र अपलोडेड है व भौतिक प्रति उपलब्ध नहीं है। विपक्षी अनुपस्थित हैं । शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित ब्याज सहित कब्जे की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का निरीक्षण दिनांक 03-08-2024 को हो चुका है। शिकायतकर्ता से यह पूछे जाने पर कि क्‍या वह पुनः निरीक्षण कराना चाहते हैं (क्योंकि पूर्व निरीक्षण के उपरान्त 2 वर्ष से अधिका का समय बीत चुका है)। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि स्थिति पहले जैसे ही है, अतः निरीक्षण कराने का कोई फायदा नहीं है। शिकायतकर्ता को प्राधिकार पत्र की भौतिक प्रति देने हेतु आदेशित किया गया साथ ही परियोजना व उनकी इकाई की उक्त स्थिति जो उनके द्वारा बताई गयी है, के सम्बन्ध में शपथ-पत्र देने को कहा गया। इसके साथ ही शपथ-पत्र में लिखा जाए कि वह इसी स्थिति में आवंटित इकाई का कब्जा लेना चाहते हैं। विपक्षी अगली तिथि के पूर्व अपना आपत्ति-पत्र अपलोड कर उसकी भौतिक स्वअभिप्रमाणित प्रति पीठ को उपलब्ध कराएं। तदोपरान्त शिकायतकर्ता अपना प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 7-44-2026 को पेश हो। DIMPLE ऐश Date: 2026.09.6 VERMA 3527340530 (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा