Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nilima Srivastava v. Dwarika Residency Pvt Ltd

Complaint No. LKO118/03/137839/2026

Decision date
2026-09-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, CRIA | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-09-2026 शिकायत संख्या : [॥(0448/03//37839/2026 Nilima Srivastava बनाम Dwarika Residency Pvt Ltd शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री मुस्तफा खान उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्तव उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है, अतः इनकी उपस्थिति मान्य नहीं है। पत्रावली के विगत डेली आर्डरशीट को देखा गया जिसमें सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्वत श्री विवेक कुमार व भूपेश कुमार के बिहाफ पर उपस्थित हुई थीं, किन्तु विद्वान अधिवक्ताओं के वकालतनामा पर निर्धारित फीस नहीं होने के कारण उन्हें उपस्थित नहीं माना गया था और तदनुसार उन्हें निर्देश दिए गए थे। आज जब सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्वत उपस्थित हुई तो उन्‍होंने इस बात का जिक्र नहीं किया जिससे पीठ ने यह निष्कर्ष निकाला की सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित हो रही है।

उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में विपक्षी की ओर से किसी को भी उपस्थित नहीं माना जा सकता, किन्तु शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्वत को अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अनुमति दी गयी। इस क्रम में उनके द्वारा आपत्ति-पत्र दाखिल करने की अनुमति मांगी गयी जिस पर शिकायतकर्ता ने घोर आपत्ति जताई। तद्उपरान्त विद्वान अधिवक्ता सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्तव द्वारा पीठ के समक्ष एक नए बिन्दु को उठाते हुए कहा गया कि ०.7. NO.IB-45(PB)/20i8 के अन्तर्गत एक पक्ष द्वारिका रेसीडेन्सी भी है जिसका सम्बन्ध उन्नति फार्चुन होल्डिंग लि. से जुड़ा हुआ है। विपक्षी द्वारा इस स्टेज पर उठाए गए इस बिन्दु को शिकायतकर्ता द्वारा vehemently opposed किया गया, किन्तु पीठ द्वारा मा. एन.सी.एल.टी. के पोर्टल पर जाकर Ga petition निकालकर अध्ययन किया गया जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह petition gReaT रेजिडेन्सी से सम्बन्धित नहीं है। अतः विपक्षी का दावा गलत पाया गया। विपक्षी का एक तो बिना वकालतनामा के उपस्थित होना और दूसरा पीठ को blatantly गलत अभिलेखों को सन्दर्भित किया जाना कदापि उचित नहीं है। अतः “Justice delayed is Justice १०४०१” के सिद्धांत पर विपक्षी को अवसर दिए जाने का आधार व औचित्य नहीं पाया गया। शिकायतकर्ता तर्कों को सुना गया तथा पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश सुरक्षित | Dicitally siqned b DIMPLE ५९४४० Date: 2026.09.03 VERMA ¥72007 05:30 (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 40