Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nilima Srivastava v. Dwarika Residency Pvt Ltd

Complaint No. LKO118/03/137839/2026

Decision date
2026-08-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत est दिनांक: 25-08-2026 शिकायत संख्या : LKOI78/03/437839/2026 Nilima Srivastava बनाम Dwarika Residency Pvt Ltd शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री मुस्तफा खान उपस्थित हैं तथा वकालतनामा वांछित फीस के साथ अपलोडेड है। जो वांछित फीस देने के आदेश थे, का अनुपालन कर दिया गया है। विगत तिथि 20-08-2026 को पीठ द्वारा अनुतोष संशोधन पत्र दाखिल करने के लिए शिकायतकर्ता को आदेशित किया था, किन्तु आज शिकायतकर्ता के कहने पर मूल शिकायत को संदर्भित करने पर यह पाया गया कि मूल अनुतोष रिफण्ड का है। अतः पीठ द्वारा इस सम्बन्ध में दिनांक 20-08-2026 के आदेश का उक्त सीमा तक न पढ़ा जाए।

विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता श्री विवेक कुमार व श्री wre कुमार के बिहाफु पर विद्वान अधिवक्ता सुश्री उत्कर्षा श्रीवास्तव उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। वकालतनामा के अवलोकन से स्पष्ट है कि वकालतनामा बिना वांछित फीस के हैं। अतः यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। विपक्षी को आदेशित किया गया कि मय वांछित फीस के वकालतनामा के साथ geneity आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें आज शिकायत में चौथी तिथि है। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायत के संदर्भ में अभिलेख पूर्ण हैं। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 03-09--2026 को पेश हो। DIMPLE DIMPLE VERMA VE RMA nas 2026.08.25 78:02:50 (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 0