Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nilima Srivastava v. Dwarika Residency Pvt Ltd

Complaint No. LKO118/03/137839/2026

Decision date
2026-05-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 06-05-2026 शिकायत संख्या : .Kor4 8/03/37839/2026 Nilima Srivastava बनाम Dwarika Residency Pvt Ltd शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री मुस्तफा खान उपस्थित हैं, किन्तु ws आदेशानुसार कोर्ट फीस नहीं है। अतः वकालतनामा को अधूरा माना जाता है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। पीठ का यह कार्य नहीं है कि वह रजिस्ट्री की तरह कार्य कर प्रत्येक फाइल के पूर्ण होने का परीक्षण करे। इससे न्यायिक प्रक्रिया में विलम्ब होता है। रजिस्ट्री को यह शिकायती फाइल तभी संदर्भित करनी चाहिए जब वह प्रत्येक कोण से पूर्ण होती है। अतः पत्रावली मूल रूप में रजिस्ट्री को इस आशय से भेजी जाए कि शिकायत को सभी दृष्टिकोण से पूर्ण होने के उपरान्त पीठ को संदर्भित करवाएं। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रजिस्ट्री से सम्पर्क कर पत्रावली अगली तिथि से पूर्व पूर्ण करवा लें ताकि रजिस्ट्री उपरोक्तानुसार इस पीठ को पूर्ण पत्रावली ही प्रस्तुत करे। साथ ही भविष्य में पीठ को शिकायत सम्बन्धित पत्रावलियाँ पूर्ण होने पर ही संदर्भित की जाएं। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 03-07-2026 को पेश हो। eee (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा