Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nirmala Faujdar v. Ansal Properties & Infrastructure Limited

Complaint No. LKO118/02/117440/2024

Decision date
2025-02-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत asi दिनांक: 8-02-2025 शिकायत संख्या : /KOI8/02/7440/2024 निर्मला फौजदार, ज्ञानेश सिंह बनाम अंसल प्रोपर्टीज एण्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री हरीश पाण्डेय के बिहाफ पर श्री वैभव वर्मा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता द्वारा सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र अपलोड किया गया है जिसे स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र उक्त प्रार्थना-पत्र की स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को पर्याप्त अवसर दिए जाने के उपरान्त भी उनके द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी द्वारा अगली तिथि से पूर्व आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जाता है तो पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आदेश पारित कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह परियोजना,/इकाई की अद्यतन फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली are सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि ०५ ५४ ६४ को पेश हो। KN. Vemma (डिम्पल वर्मा) ना सदस्य, रेरा