Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mukul Kulshrestha v. Desire Infrazone Pvt Ltd

Complaint No. LKO118/02/110183/2024

Decision date
2026-01-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

जि प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ales हैदराबाद, लखनऊ- 226007 (SH) भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास अधिनियम, 2046 की धारा-34 के अन्तर्गत आदेश पीठ-02 पीठासीन:- श्रीमती डिम्पल वर्मा (सदस्य) शिकायत संख्या- [॥(0448/02/40483/2024 मुकुल कुलश्रेष्ठ, TI BAR ecenenss etn शिकायतकर्ता बनाम डिजायर इन्फ्राजोन ececantnnn विपक्षी प्रतिनिधित्व- शिकायतकर्ता :- aff रजत गोयल, अधिवक्ता। विपक्षी :- अनुपस्थित | शिकायतः- शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध विक्रय-विलेख निष्पादित कराये जाने हेतु शिकायत दाखिल की गयी है। संक्षेप में शिकायतकर्ता का कथन है कि उनके द्वारा विपक्षी की परियोजना Anant Desire आगरा में इकाई संख्या-204-# दिनांक 28-09-2049 को आरक्षित कराया गया था। इकाई की कुल कीमत रु. 26,96,400 /- (छब्बीस लाख छियानबे हजार चार सौ रूपए मात्र) है, जिसके सापेक्ष शिकायतकर्ता के अनुसार उनके द्वारा रू. 24,39,600/— (चौबीस लाख उनन्‍्तालीस हजार छ: सौ रूपए मात्र) का भुगतान किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में यह भी इंगित किया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक परियोजना का पूर्णता प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकार से प्राप्त नहीं किया A 5 Verne. -/3- शिकाय द्वारा विक्रय-विलेख कराये जाने की मांग की गयी है।

शिकायतकर्ता द्वारा अपने समर्थन में मुख्यतः: निम्नलिखित साक्ष्य दाखिल किया गया हैः- 4. विक्रय अनुबन्ध दिनांक 28--09--2049 की प्रति (अनअभिप्रमाणित) | 2. भुगतान की गयी धनराशि की रसीद की प्रति (अनअभिप्रमाणित) | 3. खाता विवरण दिनांक 04-04--2024 से 06--03--2023 की प्रति (स्वअभिप्रमाणित)। 4. अन्य आवंटियों के पक्ष में निष्पादित विक्रय-विलेखों की प्रतियां (स्वअभिप्रमाणित) | 5. परियोजना की अद्यतन तस्‍वीरें (स्वअभिप्रमाणित)। उपस्थित पक्षकार के cot को सुना गया व पत्रावली का अवलोकन किया गया। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि विपक्षी की ओर से दिनांक 04-03--2025 को प्रतिनिधि श्री नरायण शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी को पर्याप्त अवसर दिए जाने के उपरान्त भी उनके द्वारा न ही प्राधिकार-पत्र और न ही आपत्ति-पत्र दाखिल नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आदेश पारित किए जाने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं है। पत्रावली पर उपलब्ध विक्रय अनुबन्ध पत्र दिनांक 28-09-2049 के प्रस्तर-2.9 के अनुसार इकाई की कुल कीमत रु. 25,68,000/— (पच्चीस लाख अड़सठ हजार रूपए मात्र) एवं उस पर लागू जी.एस.टी. रु.4,28,400,//- (एक लाख अठ्ठाइस हजार चार सौ रूपए मात्र) है। जबकि शिकायतकर्ता द्वारा रु. 2439,600/— (चौबीस लाख Gaels हजार छः सौ रूपए मात्र) का भुगतान किया गया है। इस प्रकार शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा अन्य आवंटियों के पक्ष में निष्पादित विक्रय-विलेख की प्रतियाँ एवं परियोजना की अद्यतन तस्‍वीरें दाखिल की गयी है एवं उनके द्वारा दिनांक 46—2-2025 की सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से अवगत कराया गया कि वह इकाई में निवास कर रहे हैं। उपरिलिखित तथ्यों से स्पष्ट है कि विपक्षी की परियोजना लगभग पूर्ण है। 2/3 A . UVenmnea | आदेश 4. विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आदेश पोर्टल पर अपलोड होने की तिथि से 45 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता से नियमानुसार स्टाम्प शुल्क एवं विक्रय अनुबन्ध के अनुसार शेष धनराशि प्राप्त कर इकाई की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें | 2. इस आदेश का ved भू-सम्पदा (विनियमन तथा विकास) अधिनियम, 2046 की धारा-63 तथा अन्य सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत दंडनीय होगा। 3. शिकायतकर्ता को यह निर्देशित किया जाता है कि यदि 45 दिनों में विपक्षी द्वारा * उपर्युक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता “रेरा पोर्टल” के माध्यम से आदेश का क्रियान्वयन कराये जाने हेतु अनुरोध अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध करा सकते हैं। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। है... Verma न (डिम्पल वर्मा) (सदस्य) :- 2t/ 0/ / 2026 उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण | -3/3-