Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Mr. OM PRAKASH SINGH v. Bhagwati Contractors Vihaan Shopping Plaza
Complaint No. ADJ/NCR145/10/133801/2025
- Decision date
- 2026-06-25
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADI/NCR45/0/I33802/2025 सुनवाई तिथि: 25-06-2026 Mr. Om Prakash Singh V/S Bhagwati Contractors आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता हरप्रीत सिंह अरोडा उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता राज सिंह उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण आवेदन इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिस पर विपक्षी ने अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड किया है, परन्तु उसकी भौतिक प्रति अभी इस न्यायालय को प्राप्त नहीं हुई है। विपक्षी द्वारा मौखिक रूप यह आपत्ति की गयी है कि शिकायतकर्ता विपक्षी की परियोजना में आवंटी नहीं हैं। शिकायतकर्ता के द्वारा विपक्षी को यूनिट के संबंध में भुगतान नहीं किया गया है। शिकायकतकर्ता पश्चातवर्ती अंतरिती है। मूल आवंटी मैसर्स सुशील कन्सट्रक्शन लि. के पक्ष में किया गया आवंटन शिकायतकर्ता के पक्ष में हस्तांतरित किया गया था। शिकायतकर्ता को मूल आवंटी को यूनिट के मूल्य का भुगतान करना था शिकायतकर्ता द्वारा मूल आवंटी मैसर्स सुशील कन्सट्रक्शन लि. को भुगतान न करने पर मैसर्स सुशील ruse लि. द्वारा यूनिट निरस्तीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटन का हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया।
विपक्षी का यह भी कथन है कि शिकायतकर्ता आवंटी की श्रेणी में नहीं आता। इसलिए उसके द्वारा प्रस्तुत शिकायत पोषणीय नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी को कोई भी भुगतान नहीं किया गया है, जो भी भुगतान किये गये है वह मेसर्स सुशील OAC लि. के पक्ष में हुए हैं। शिकायतकर्ता की ओर से यह कहा गया कि उसके द्वारा समस्त भुगतान किया जा चुका है। विपक्षी को किये गये भुगतान के संदर्भ में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह ०१ सप्ताह के अन्दर विपक्षी एवं मेसर्स सुशील कन्सट्रक्शन लि. को किये गये भुगतान के संदर्भ में साक्ष्य रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 24-07-2026 को पेश हो। न्यायनिर्णायक अधिकारी