Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manoj Malik v. Vasu Infrastructure Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR145/08/112732/2023

Decision date
2026-06-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- &0770टार45/08/2732/2023 सुनवाई तिथि: 03-06-2026 Manoj Malik V/S_ Vasu Infrastructure Private Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो orbit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सारिका तुल्सियान उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता ऊर्जा जैन उपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि उसने मान. अध्यक्ष, यूपी. रेरा के समक्ष प्रस्तुत शिकायत को अन्तरित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसके आधार पर आज की कार्यवाही स्थगित कर दी जाय । विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के मौखिक निवेदन पर आपत्ति करते हुए यह अवयत कराया गया कि मान. अध्यक्ष, यूपी. रेरा के समक्ष प्रस्तुत किसी भी आवेदन के विषय में उसे सूचित नहीं किया गया है और न ही उक्त आवेदन रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया, साथ ही उसके द्वारा यह भी कहा गया कि शिकायतकर्ता जानबूझकर मामले को विलम्बित करने के लिए अनावश्यक आवेदन प्रस्तुत कर रहा है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के आवेदन को ईमेल के माध्यम से उसे प्राप्त कराये जाने का निवेदन किया गया। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता हैं कि वह नियत सुनवाई तिथि से पूर्व मान. अध्यक्ष, यूपी. रेरा के समक्ष प्रस्तुत अपने अन्तरण आवेदन को रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे तथा विपक्षी को ईमेल के माध्यम से साझा करे।

यदि नियत तिथि से पूर्व मान. अध्यक्ष, यूपी. रेरा द्वारा अन्तरण आवेदन पर आदेश पारित किया जाता है, तो शिकायतकर्ता उसे भी रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे, अन्यथा शिकायत की अग्रिम सुनवाई विधि के अनुसार अग्रसारित की जायेगी। पत्रावली बहस हेतु दिनांक i8-06-2026 को पेश हो। cay न्यायनिर्णायक अधिकारी हक