Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pankaj Pokhariyal v. Vasu Infrastructure Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR145/08/112632/2023

Decision date
2025-06-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3॥ 5-शिकायत संख्या:--0)/0८१45/08/ 2632/2023 पंकज पोखरियाल बनाम वासु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.06.2025 ॥ शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सारिका तुलसियान उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित हुई। - रेरा तकनीकी आख्या दिनांक 44.02.2025 पर उभयपक्षों के विद्वान अधिवकक्‍्तागण को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता की ओर से तकनीकी आख्या पर अपनी आपत्ति दाखिल कीं गई है और मुख्य रूप से यह कथन किया गया है कि रेरा तकनीकी टीम द्वारा मौके के अनुसार गलत आख्या दाखिल की गई है और कुछ बिन्दुओं पर रेरा तकनीकी टीम द्वारा अपनी आख्या दाखिल नहीं की गई है, इसलिए यूनिट का पुनः तकनीकी निरीक्षण कराया जाये। प्रस्तुत शिकायत धारां-34 के अन्तर्गत प्रतिकर प्राप्त करने हेतु शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल की गई है। क्‍योंकि रेरा तकनीकी टीम द्वारा अपनी आख्या दाखिल की जा चुकी है, उसके विपरीत पुनः तकनीकी निरीक्षण कराये जाने का कोई औचित्य नहीं है। शिकायतकर्ता की आपत्तियों सहित तकनीकी आख्या साक्ष्य के अध्यधीन पुष्ठ-की जाती है। शिकायतकर्ता उक्त आख्या के सम्बन्ध में अपना साक्ष्य दाखिल कर सकता है। उभयपक्ष यदि कोई अतिरिक्त साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहे, तो वे दिनांक 42.08.2025 तक दाखिल कर सकते हैं। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 42.08.2025 को पेश हो।

—=r_ आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण