Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neeraj Vijayvargiya v. Vasu Infrastructure Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR145/08/112543/2023

Decision date
2026-04-23
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- &97/एटार45/08/2543/2023 सुनवाई तिथि: 23-04-2026 Neeraj Vijayvargiya V/S Vasu Infrastructure Private Limited

आदेश पत्र शिकायत वीडियो ompR के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सारिका तुल्सियान उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत स्थलीय निरीक्षण आवेदन पर उभयपक्षों को सुना तथा पत्रावली का अवलोकन किया। शिकायतकर्ता द्वारा रेरा तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराये जाने की प्रार्थना के साथ एक आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन के विरूद्ध विपक्षी द्वारा आपत्ति इस आशय की प्रस्तुत की गई कि पूर्व में wea निरीक्षण हो चुका है। स्थलीय निरीक्षण aren के विरूद्ध शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दाखिल की गई थी। पूर्वाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण आख्या साक्ष्य के अधीन पुष्ट की जा चुकी है। पूर्व पीठासीन अधिकारी के समक्ष भी शिकायतकर्ता द्वारा पुनः स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु प्रार्थना की गई थी। पीठासीन अधिकारी द्वारा पारित आदेश दिनांक 04-06-2025 में स्पष्ट कर दिया गया है कि पुन: तकनीकी निरीक्षण कराये जाने का कोई औचित्य नहीं है। पत्रावली एन.सी.आर. कार्यालय से अंतरित होकर प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता द्वारा पुनः निरीक्षण कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है, जिसे खारिज किया जाना चाहिए। पत्रावली के अवालोकन से परिलक्षित होता है कि पूर्व में शिकायतकर्ता द्वारा रेरा तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु इस न्यायालय के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन को स्वीकार करते हुए स्थलीय निरीक्षण कराया गया। स्थलीय निरीक्षण आख्या दिनांक 44--02-2025 प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण आख्या के विरूद्ध अपनी आपत्ति प्रस्तुत किय गया। न्यायालय के समक्ष पुनः स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु प्रार्थना की गई। मेरे पूर्वाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण आख्या को साक्ष्य के अधीन पुष्ट करते हुए पुनः निरीक्षण कराये जाने का औचित्य न पाते हुए पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत की गई | आदेश पत्र दिनांक 24-09-2025 के अवलोकन से प्रकट होता है कि न्यायालय द्वारा यह आदेश पारित किया गया कि “पत्रावली में उभयपक्षों की साक्ष्य पूरी हो चुकी है और पत्रावली में तकनीकी आख्या आ चुकी है। उभयपक्ष अपनी-अपनी लिखित बहस to RAIS अन्दर दाखिल कर सकते हैं| पत्रावली मौखिक बहस हेतु दिनांक 43--0--2025 को पेश हो” प्राधिकरण के आदेश दिनांक 40-40-2025 के द्वारा पत्रावली क्षेत्रीय कार्यालय से इस न्यायालय में सुनवाई हेतु अंतरित की गई।

पत्रावली प्राप्त होने पर बहस हेतु तिथि नियत की गई | शिकायतकर्ता द्वारा पुन: रथलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि इस मामले में स्थलीय निरीक्षण हो चुका है। स्थलीय निरीक्षण के विरूद्ध शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति भी प्रस्तुत की जा चुकी है। स्थलीय निरीक्षण आख्या पूर्व पीठासीन अधिकारी के आदेश दिनांक 04--06-2025 के द्वारा साक्ष्य के My 3 a अधीन ge की जा चुकी है। पूर्व पीठासीन अधिकारी द्वारा पुनः स्थलीय निरीक्षण कराये जाने का औचित्य न पाते हुए पत्रावली बहस हेतु नियत की गई थी। जब एक स्थलीय निरीक्षण आख्या पत्रावली पर उपलब्ध है, जिसे साक्ष्य के अधीन पुष्ट भी किया जा चुका है तो ऐसी स्थिति में पुनः स्थलीय निरीक्षण कराने का कोई आधार एवं औचित्य नही है। शिकायतकर्ता का पुन: स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु प्रस्तुत आवेदन अस्वीकार किया जाता है। oy ~ पत्रावली बहस हेतु दिनांक 06-05-2026 को पेश हो। 4) न्यायनिर्णायक अधिकारी १4