Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Neeraj Vijayvargiya v. Vasu Infrastructure Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR145/08/112543/2023

Decision date
2026-01-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- &07/8टारा 45/08/2543/2023 सुनवाई तिथि: 08-0-2026 Neeraj Vijayvargiya VIS Vasu Infrastructure Private Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो ork के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सारिका तुल्सियान उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री ऊर्जा जैन उपस्थित | शिकायतकर्ता ने तकनीकी निरीक्षण हेतु पुनः आवेदन रेरा पोर्टल पर अपलोड किया है, परन्तु उसकी भौतिक प्रति अभी इस न्यायालय को प्राप्त नहीं हुई है। विपक्षी की ओर से आपत्ति की गयी है कि इस मामले में पूर्व न्यायालय के समक्ष तकनीकी निरीक्षण हेतु आवेदन दिया गया था, जिसे स्वीकार करने के पश्चात तकनीकी परीक्षण aren मंगायी जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने पूर्व पीठ के समक्ष पुनः स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु आवेदन दिया था, जिसे पीठ द्वारा खारिज किया जा चुका है। शिकायतकर्ता स्थलीय निरीक्षण के लिए यह तीसरा आवेदन प्रस्तुत किया गया है। विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के स्थलीय निरीक्षण आवेदन पर आपत्ति दाखिल करने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि 04 सप्ताह के अन्दर तकनीकी निरीक्षण आवेदन की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 04 सप्ताह के अन्दर तकनीकी निरीक्षण आवेदन पर अपनी आपत्ति तथा वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति RT मुख्यालय, लखनऊ को प्राप्त कराना सुनिश्चित करें |

पत्रावली बहस हेतु दिनांक 30-0-2026 को पेश की जाय । ay 2