Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manju Rajput and Abhinav Rajput v. Prateek Realtors India Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR145/03/127915/2025

Decision date
2026-06-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत्त सं0- &07/एटारा45/03/2795/2025 सुनवाई तिथि: 40-06-2026 Manju Rajput And Abhinay Rajput (Complainant) Abhinay Rajput (CoAllottee) VIS Prateek Realtors India Private Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता अंजली त्यागी उपस्थित | विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा इस न्यायालय के समक्ष मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप स्थलीय निरीक्षण आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से कहा गया कि विपक्षी द्वारा किये गये निर्माण कार्य दोषपूर्ण हैं इसलिए शिकायतकर्ता मौके की वास्तविक स्थिति न्यायालय के समक्ष लाने के लिए रेरा तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराना चाहता है, जिसके लिए उसने आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। विपक्षी विगत 04 सुनवाई तिथियों से लगातार अनुपस्थित रहा है। आज सुनवाई की पांचवी तिथि है। विपक्षी आज भी अनुपस्थित है। मामले के न्यायसंगत निर्णय के लिए मौके वास्तविक स्थिति न्यायालय के समक्ष आना आवश्यक है | शिकायतकर्ता का आवेदन sata में स्वीकार किया जाता है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 40 दिन के अन्दर प्राधिकरण के आदेश संख्या 76940 /यूपी.रेरा /सामररेग्यू. 20:9, sat संशो. /2024-25, दिनांक i4—t2-2024 के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना सुनिश्चित करे। स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्धारित शुल्क शिकायतकर्ता के लॉगिन आई.डी. पर प्रदर्शित होगा। निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त शिकायतकर्ता शुल्क अदायगी का प्रमाण पोर्टल पर अपलोड। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 30-06-2026 को पेश हो। by न्यायनिर्णायक अधिकारी