Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Lalit Nagar and Neha v. Ametek Buildtech India Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/12/135566/2025

Decision date
2026-03-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- &॥)770ट२44/2/35566/2025 सुनवाई तिथि: 8-03-2026 Lalit Nagar and Neha(Complainant) Neha(CoAllottee) VIS Ametek Buildtech India Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री तनुज सिंह उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित शर्मा उपस्थित | विपक्षी द्वार अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता ने वर्तमान शिकायत प्रतिकर के अनुतोष हेतु प्रस्तुत किया है। शिकायतकर्ता द्वारा एक अन्य शिकायत धारा-34 के अधीन प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत की गयी थी, जिसमें जमा धनराशि ब्याज सहित वापस किये जाने का आदेश पारित किया जा चुका है। धारा-34 के अधीन प्राधिकरण द्वारा जमा धनराशि वापस करने के आदेश के विरूद्ध अपीलीय अधिकरण में अपील प्रस्तुत कर कब्जा दिलाये जाने का अनुतोष मांगा है। शिकायतकर्ता ने एक Re याचिका भी मान. उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया है, जिसमें कब्जा दिलाये जाने का आदेश पारित किये जाने की प्रार्थना किया है। जब तक यह अन्तिम निष्कर्ष नहीं हो जाता है कि शिकायतकर्ता को कब्जा मिल रहा है अथवा जमा धनराशि वापस मिल रही है, तब तक प्रतिकर का निर्धारण नहीं किया जा सकता इसलिए शिकायत को Abeyance में रखा जाय | विपक्षी ने विस्तृत आपत्ति दाखिल करने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया।

विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह ot सप्ताह के अन्दर विस्तृत आपत्ति एवं वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 09-04-2026 को पेश हो। न्यायनिर्णायक अधिकारी