Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Joydeep Bandyopadhay v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. ADJ/NCR144/08/132134/2025

Decision date
2026-06-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADJ/NCR44/08/3234/2025 सुनवाई तिथि: 9-06-2026 Joydeep Bandyopadhay ५/5 Greater Noida Industrial Development Authority आदेश पत्र शिकायत वीडियो ambit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सुशील श्रीवास्तव उपस्थित। विपक्षी अनुपस्थित | शिकायतकर्ता द्वारा संशोधन आवेदन दिनांकित 47-05-2026 इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिस पर विपक्षी द्वारा पूर्व तिथि पर अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए समय लिया गया था, परन्तु विपक्षी द्वारा कोई आपत्ति न तो इस न्यायालय को प्राप्त करायी है और न ही विपक्षी आज स्वयं उपस्थित है। erect ने संशोधन आवेदन में यह उल्लिखित किया है कि vera शिकायत में जहाँ कहीं आवश्यक हो (Wherever required) “ब्याज” के स्थान पर “ब्याज के रूप में प्रतिकर” संशोधित कर दिया जाय | शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत संशोधन आवेदन के द्वारा प्रार्थत संशोधन किसी विशेष अंश से संदर्भित न होकर अस्पष्ट, अनिश्चित तथा सामान्य प्रकृति का है। आवेदन संशोधन से सम्बन्धित नियमों के अनुरूप नहीं है। उक्त परिस्थिति में शिकायतकर्ता का संशोधन आवेदन स्वीकार किये जाने योग्य न होने के कारण खारिज किया जाता है। शिकायतकर्ता o7 दिन के अन्दर विधिक अपेक्षाओं के अनुरूप संशोधन आवेदन रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 08-07-2026 को पेश हो। न्यायनिर्णायक अधिकारी